Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा!:एसपी ने दिए जांच के आदेश; ससुराल वालों ने घर में नहीं दी एंट्री, लव मैरिज शादी हुई थी


मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में एक महिला को पुलिसकर्मियों ने बाल पकड़कर घसीटा। ससुराल पहुंची महिला को जबरन हिरासत में लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। महिला की मुताबिक तीन महीने पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। ससुराल वाले घर में एट्री नहीं दे रहे हैं। पति चंदन घर छोड़कर फरार है, उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जमीन पर पटकने का आरोप घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। ससुराल पक्ष से विवाद की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और कांटी थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की समस्या सुनने के बजाय उसे जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की। विरोध करने पर एक महिला पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया। किसी स्थानीय नागरिक ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। मौके से आई 2 तस्वीरें… जांच के बाद होगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में डीएसपी (पश्चिमी) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र में डायल-112 पुलिस टीम से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की गहनता से तहकीकात की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला महिला की पहचान नरसंडा की रहने वाली राधा के तौर पर हुई है। राधा के मुताबिक, उसका और चंदन का रिश्ता इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था। बाद में परिजन की मौजूदगी में मंदिर में शादी कराई गई, लेकिन अब ससुराल में एंट्री नहीं दी जा रही है। राधा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हम दोनों की बीच बातचीत होने लगी। हम दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। इसकी जानकारी जब मेरे परिवार के लोगों को हुई, तो उन्होंने मेरी शादी दूसरी जगह करा दी। शादी के बाद भी मैं चंदन को नहीं भूल पाई। मैं अक्सर उससे मिलती थी। चार महीने पहले मुझे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया था। जब मैं चंदन के साथ होटल में थी, तो इसकी भनक मेरे पहले ससुरालवालों को हो गई। पति के साथ ससुरालवालों ने मुझे होटल में चंदन के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मामला पंचायत में गया और पंचायत के फैसले के मुताबिक, मेरे पहले पति और ससुरालवालों की मौजूदगी में मेरी शादी चंदन से करा दी गई। शादी में गांव के लोग भी शामिल हुए थे। महिला की तीन तस्वीरें देखिए… शुरुआत में मैं ससुराल में थी, पति के जाने के बाद मुझे निकाला राधा के अनुसार, शादी के शुरुआती कुछ दिन सब ठीक रहा, मैंं चंदन के साथ उसके घर पर ही थी। कुछ दिनों के बाद मुझे मेरे मायके पहुंचा दिया। मायके जाने के बाद मेरी सास और चंदन से बातचीत होती थी। लेकिन कुछ दिनों से चंदन से बात नहीं हो रही है। मैं मायके से ससुराल आई, लेकिन सास और ननद मुझे घर में एंट्री नहीं दे रही हैं। महादलित होने के कारण भेदभाव का आरोप पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं महादलित समुदाय से आती है, इसी वजह से उसके साथ जातीय भेदभाव किया जा रहा है और उसे प्रताड़ित कर बेदखल करने की कोशिश हो रही है। न्याय पाने के लिए वो अपने पति के घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गई है और सोशल मीडिया के जरिए अपना वीडियो बनाकर अधिकार मांग रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मंदिर में सामाजिक सहमति से शादी हुई है, तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और युवती को उसका हक मिलना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles