बोकारो | चिन्मय मिशन बोकारो की ओर से चिन्मय विद्यालय में 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गीता पंचामृत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसमें चिन्मय मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ संदेशों से लोगों को परिचित कराएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को विद्यालय में बैठक हुई। आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने बताया कि प्रतिदिन शाम 6:30 से 8 बजे तक प्रवचन होगा। पांच अक्टूबर को स्वामी तेजोमयानंद शिक्षकों को संबोधित करेंगे, जबकि छह को गीता ज्ञान देंगे।
