Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई:कुर्लीकोर्ट थाना के सामने हादसा, 3 गंभीर घायल; लोगों ने पहुंचाया अस्पताल


किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना एनएच-327 ई पर कुर्लीकोर्ट थाना के समीप हुई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कार संख्या WB92C1497 तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क किनारे खेत में पलट गया। ग्रामीणों ने कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को तत्काल ठाकुरगंज स्थित नियाज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार कब्जे में ली घटना की सूचना मिलते ही कुर्लीकोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। बाघमारा के रहने वाले बताए जा रहे तीनों घायल थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों घायल ठाकुरगंज के बाघमारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस की अपील- तेज रफ्तार से बचें, सीट बेल्ट लगाएं थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय तेज गति से बचें और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles