Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बीएसएल में हाइड्रोलिक ऑयल संरक्षण अभियान


सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल में हाइड्रोलिक ऑयल की खपत कम करने और संरक्षण के उद्देश्य से तकनीकी प्रकोष्ठ विभाग द्वारा संचालित हाइड्रोलिक ऑयल संरक्षण अभियान के प्रथम चरण का समापन हुआ। इस अवसर पर सीआरएम-III विभाग में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (सीआरएम-III) ने की। सत्र में अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों ने भाग लिया। तकनीकी प्रकोष्ठ एवं सीआरएम-III के विभिन्न अनुभागों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से लीकेज रोकने, अनावश्यक ऑयल लॉस कम करने और ऑपरेशन-मेंटेनेंस की बेहतर प्रक्रियाओं की जानकारी दी। प्रयुक्त ऑयल के उचित संग्रहण, रिकवरी और पुनर्जनन के महत्व पर भी जोर दिया गया। मुख्य महाप्रबंधक ने लीकेज के स्रोतों की समय पर पहचान और त्वरित निराकरण के साथ ऑयल की सावधानीपूर्वक हैंडलिंग का आह्वान किया। अभियान के पहले चरण में अधिक खपत वाले 11 प्रमुख विभाग शामिल किए गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles