![]()
नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जदयू ने अपने स्नातक प्रत्याशी के समर्थन में संगठन को सक्रिय कर दिया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 13 अक्टूबर को नवादा पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला जदयू कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। प्रखंड-पंचायत स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का निर्देश बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी किशोरी सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में संबंधित प्रभारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से करेंगे मुलाकात पार्टी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री नवादा में जदयू के स्नातक प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में जदयू एमएलसी नीरज कुमार के भी शामिल होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बाद में साझा की जाएगी। आनंद सिंह के कार्यक्रम के बाद जदयू की सक्रियता बढ़ी इससे पहले शनिवार को आनंद सिंह ने अपने समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित कर चुनावी गतिविधियों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद जदयू ने भी प्रखंड और पंचायत स्तर पर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इससे पटना स्नातक सीट के चुनाव को लेकर नवादा में सियासी गतिविधियां और बढ़ गई हैं। कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी देने का निर्देश दिया। बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को 13 अक्टूबर के कार्यक्रम की तैयारी में जुटने को कहा गया है। बैठक में अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अफरोजा खातून, हरि कृपाल, शोभा देवी, दीपक कुमार मुन्ना, राजीव रंजन, जीवनलाल चंद्रवंशी, ललन कुशवाहा, मोहन सिंह, अनुरुद्ध प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद सिंह, रामाश्रय प्रसाद अनवर भट्ट, संजय चौधरी और अनिल साव समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
13 अक्टूबर को नवादा पहुंचेंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार:JDU ने प्रखंड-पंचायत स्तर पर तैयारी शुरू की,कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
