Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरकार व अफसरों की सुस्ती से जिले के चार ड्रीम प्रोजेक्ट अटके


सीधी बात बोकारो में विकास की संभावनाएं बड़ी हैं, लेकिन बड़ी योजनाओं की रफ्तार सुस्त है। जिले की चार ड्रीम प्रोजेक्ट वर्षों से अलग-अलग अड़चनों में उलझे हैं। पर्वतपुर कोल ब्लॉक, कोलकाता-अमृतसर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, तेनुघाट डैम सौंदर्यीकरण और ट्रांसपोर्ट नगर धरातल पर पूरी तरह उतर जाएं तो रोजगार, कारोबार, पर्यटन और यातायात, चारों मोर्चों पर बड़ा बदलाव दिख सकता है। मगर कहीं जमीन व एनओसी तो कहीं सरकारी प्रक्रिया की धीमी रफ्तार विकास की राह रोक रही है। ट्रांसपोर्ट नगर नहीं, सड़क किनारे खड़े हो रहे ट्रक चास में वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की योजना है, लेकिन जमीन नहीं मिलने से यह भी अधर में है। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहन सड़क किनारे खड़े होते हैं। 1391 करोड़ की जमीन ने औद्योगिक कॉरिडोर रोका कोलकाता-अमृतसर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए बीएसएल से करीब 746 एकड़ जमीन मांगी गई है। लेकिन करीब 1391 करोड़ रुपए जमीन की कीमत बताई है। तेनुघाट में पर्यटन के साथ विकास का है इंतजार तेनुघाट डैम प्रमुख पर्यटन स्थलों में है। बावजूद पर्यटन सुविधाएं अपेक्षा के अनुरूप विकसित नहीं हो सकी हैं। इसका 7.50 करोड़ से सौंदर्यीकरण करना था। पर्वतपुर कोल ब्लॉक 2015 से बंद है। इसे जेएसडब्ल्यू को मिलने के बाद दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि खनन शुरू करने के लिए जरूरी विभिन्न स्तर की एनओसी आदि प्रक्रिया अभी अहम कड़ी बनी हुई है। इन योजनाओं से हजारों को रोजगार मिलेगी, बदलेगी जिले की तस्वीर असर… व्यवस्थित पार्किंग और ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलने से शहर पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। असर… कॉरिडोर बनने से नए उद्योग, निवेश और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। असर… सौंदर्यीकरण योजना से पर्यटकों की संख्या बढ़ने और स्थानीय कारोबार को रोजगार मिलने की उम्मीद है। असर… कोल ब्लॉक चालू होने से हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेंगे। साथ ही परिवहन, छोटे कारोबार को गति मिलेगी। सवाल : तेनुडैम के सौंदर्यीकरण का काम शुरू नहीं हो रहा, क्या वजह है? जवाब : कुछ डूबा क्षेत्र का मामला है, चिह्नीकरण हुआ है, रिपोर्ट आएगी, उसके बाद काम करेंगे। सवाल : पर्वतपुर कोल ब्लॉक शुरू करने में एनओसी नहीं मिल रही है। जवाब : ऐसा नहीं है। सरकार के पास विधिवत प्रक्रिया के तहत कंपनी आएगी, तो एनओसी की प्रक्रिया जरूर शुरू की जाएगी। सवाल : कोलकाता-अमृतसर कॉरिडोर के लिए जमीन रेट पर क्या विवाद है? जवाब : इसमें बीएसएल मनमानी कर रही है। प्लांट लगाने के लिए जरूरत से ज्यादा जमीन अधिग्रहण कर लिया, अब उसका व्यवसायीकरण करना चाह रही है। इसे हमलोग देख रहे हैं। सवाल : जमीन नहीं मिलने के कारण चास में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बन रहा। जवाब : सरकार से किसी ने जमीन नहीं मांगी है, अगर मांगी है, तो इसकी पूरी जानकारी नहीं है, पता कर के बता पाएंगे। योगेंद्र प्रसाद, मंत्री, झारखंड। बंद खदान से रोजगार की उम्मीद, एनओसी का इंतजार चंदनकियारी के पर्वतपुर कोल ब्लॉक का फाइल फोटो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles