Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बायोमैट्रिक अटेंडेंस के बिना नहीं मिलेगा वेतन

हजारीबाग| विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभी कांस्टीट्यूएंट कॉलेजों के प्राचार्यों को चिट्ठी भेजी गई है। पत्र में रजिस्ट्रार ने कहा है कि स्व-वित्त पोषित विभागों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के सत्यापित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रमाण सहित वेतन मांग विवरणी के बिना वेतन का भुगतान नहीं होगा। प्राचार्यों से कहा गया है कि महाविद्यालय में संचालित सभी स्व-वित्त पोषित विभागों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों का सत्यापित उपस्थिति प्रमाण सहित माह अक्टूबर से वेतन मांग विवरणी के साथ प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। इस मामले में स्व-वित्तपोषित योजना के तहत संचालित विभागों के कर्मियों ने कहा है कि उक्त आदेश सिर्फ स्व-वित्त पोषित कर्मियों के लिए ही क्यों निकाला गया। कॉलेज में स्थायी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी भी कार्यरत हैं। उनके लिए कोई निर्देश जारी नहीं है। कर्मियों का कहना है कि ऐसा आदेश निकलना स्व-वित्त विभागों को दोयम दर्जे का समझना है। भास्कर न्यूज | चतरा हंटरगंज प्रखंड स्थित मां कौलेश्वरी के मंदिर प्रांगण में 10 अक्टूबर को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आध्या​ित्मक आयोजन में रांची स्थित मुख्यालय से गुरु भाई और गुरु बहन शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गुरु भाई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महालया के शुभ अवसर पर शक्ति की देवी मां कौलेश्वरी के प्रांगण में विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन को लेकर गांव-गांव प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों से शामिल होने की अपील की जा रही है। स्थानीय गुरु भाई और गुरु बहनों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम पर है। उन्होंने बताया कि बिहार और झारखंड से दर्जनों गुरु भाई और गुरु बहन बतौर वक्ता उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन जन-जन तक शिव गुरु की बातें पहुंचाने का प्रयास है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर अरुण शर्मा के नेतृत्व में चतरा में भी एक बैठक आयोजित की गई। प्रचार प्रसार में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ गुरु भाई अरुण शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिव शिष्यों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम “आओ चलें शिव की ओर” कार्यक्रम का हिस्सा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलेश्वर साव, बुधन रविदास, भारत गोप, आदि थे। हजारीबाग | आकाशवाणी हजारीबाग के वरीय उद्घोषक रहे राजीव कुमार को रेडियो के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आरजे पुरस्कार के साथ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। देश के रेडियो श्रोताओं के सबसे बड़े संगठनों में शामिल ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र मोदी तथा संगठन सचिव अफजाल ताज ने संयुक्त रूप से राजीव कुमार को दोनों सम्मान प्रदान किए। इस अवसर पर पूर्व प्रसारण अधिकारी अमित सौरभ, देवेंदु आलोक सहित अनेक उद्घोषक मौजूद रहे। राजीव कुमार हाल ही में आकाशवाणी हजारीबाग में तीन दशक से अधिक समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने प्रसारण करियर की शुरुआत आकाशवाणी डाल्टेनगंज में उद्घोषक के रूप में की। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई विशेष कार्यक्रमों का निर्माण किया। फिल्म संगीत, फिल्म जगत से जुड़े दिग्गजों के साक्षात्कार-आधारित कार्यक्रमों को श्रोताओं की सराहना मिली। सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्होंने 13 एपिसोड वाले विशेष कार्यक्रम ‘सुनहरा सफर’ का निर्देशन भी किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles