![]()
बोकारो | नेक्स्टजेन संस्था की ओर से सिवनडीह सी ब्लॉक में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मेडिकेंट अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 120 लोगों की शुगर, रक्तचाप समेत अन्य जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बीमारियों की समय रहते पहचान करना था। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित व स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने की सलाह दी।
स्वास्थ्य शिविर में 120 लोगों की जांच की गई
