Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिला ने बच्चे संग नदी में कूदने का किया प्रयास:राहगीरों ने बचाया, पारिवारिक विवाद से थी परेशान; पुलिस कर रही जांच


जमशेदपुर के मानगो पुल पर सोमवार को एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने की कोशिश की। राहगीरों ने उसे देखा और तुरंत बचा लिया। इससे पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला बच्चे को लेकर पुल के किनारे पहुंची थी। छलांग लगाने के प्रयास के दौरान लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे रोक लिया। राहगीरों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। उसकी पहचान सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी रिंकी मुखी के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी। हालांकि, यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles