Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका के मध्यगिरी डैम में मिला महिला का शव:मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने बॉडी देखा, डूबने से मौत की आशंका


बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्यगिरी डैम में सोमवार की संध्या अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खेसर थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। काफी देर बाद में शव की पहचान मधुबन गांव निवासी अशोक झा की 58 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई। मृतका के पुत्र रितेश झा ने खेसर थाना पहुंचकर शव की पहचान अपनी मां के रूप में की। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुछ स्थानीय ग्रामीण मध्यगिरी डैम की ओर मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर डैम के किनारे पड़े एक महिला के शव पर पड़ी। मौत डैम के पानी में डूबने से होने की आशंका शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना खेसर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की मौत डैम के पानी में डूबने से होने की आशंका है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि महिला की मौत करीब तीन से चार घंटे पूर्व पानी में डूबने से होने की संभावना है। बाद में घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो मृतका के पुत्र रितेश झा थाना पहुंचे और शव की पहचान अपनी मां नीलम देवी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles