Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Supaul Koshi Graduate Election 2026

सुपौल, कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर सुपौल जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सभी निर्वाचन कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।

.

बैठक में चुनावी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया।

मतदान केंद्रों पर जरूरी काम जल्द पूरा करने का निर्देश

सामान्य निर्वाचन कोषांग की समीक्षा के दौरान भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदित मतदान केंद्रों पर दीवार लेखन समेत अन्य जरूरी कार्य जल्द पूरा कराने को कहा गया।

कार्मिक कोषांग को मतदान कर्मियों के नियुक्ति पत्र जारी करने, उनकी तामिला की समीक्षा करने और तामिला प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

पूर्णिया से आएंगे मतपत्र, कोषागार में रहेंगे सुरक्षित

मतदान सामग्री एवं मतपत्र कोषांग को आवश्यक सामग्रियों की अधियाचना जल्द जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया।

निर्वाचन विभाग से सामग्री प्राप्त करने के लिए भी पहले से तैयारी रखने का निर्देश दिया गया। पूर्णिया से मतपत्रों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाकर जिला कोषागार में सुरक्षित रखने और समय पर मतदान केंद्रवार विखंडन कराने को कहा गया।

6 अक्टूबर से शुरू होगा मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कोषांग की समीक्षा में बताया गया कि मतदान कर्मियों का निर्धारित प्रशिक्षण 6 अक्टूबर से शुरू होगा। डीएम ने प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियों की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने का निर्देश दिया।

वाहनों और प्रेक्षक के आगमन की तैयारी भी तेज

वाहन कोषांग को चुनाव में आवश्यक वाहनों का आकलन करने के साथ पूर्णिया प्रमंडल से मतपत्र लाने के लिए अग्रिम रूप से वाहन तैयार रखने को कहा गया। वहीं, प्रेक्षक के आगमन से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।

अनुमति और शिकायतों के निपटारे पर भी नजर

एकल खिड़की कोषांग को अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों से प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार निर्धारित समय सीमा में अनुमति देने की कार्रवाई पूरी करने को कहा गया।

मीडिया एवं जन शिकायत कोषांग को प्राप्त शिकायतों का समय पर निष्पादन करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार मीडिया कर्मियों को पास जारी करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने सभी कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को लगातार समीक्षा करते रहने और चुनाव संबंधी तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीडीसी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles