Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में पुराने रास्ते को बंद करने पर विवाद:चास CO कार्यालय में हंगामा, धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का आरोप; पांच हिरासत में


बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 200 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने पर विवाद हो गया है। यह मामला सोमवार को चास अंचल कार्यालय पहुंचा, जहां अंचल अधिकारी सेवाराम के दफ्तर में हंगामा हुआ। इस दौरान धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने के आरोप भी लगे हैं। भोक्ता टोला के ग्रामीण लंबे समय से इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे। इसे अचानक बंद कर दिया गया, जिससे लोग परेशान हैं। मामले में अंचल अधिकारी और युवकों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। निजी बताकर कार्रवाई से मना कर दिया था ग्रामीणों के मुताबिक, पहले अंचल अधिकारी सेवाराम ने जमीन को निजी बताकर कार्रवाई से मना कर दिया था। बाद में उपायुक्त के कहने पर जमीन की जांच हुई। इसमें रास्ता गैरमजरुआ (सरकारी) पाया गया। अब ग्रामीण इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर सोमवार को कुछ युवक चास अंचल कार्यालय पहुंचे। अंचल अधिकारी सेवाराम ने चास थाना प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कुछ लोग जबरन उनके कार्यालय कक्ष में घुस गए और उन्हें डराने-धमकाने लगे। गृह रक्षक जवानों से भी बकझक की गई रोकने पर धक्का-मुक्की कर आहत करने का प्रयास किया गया। आवेदन के अनुसार, कार्यालय में तैनात गृह रक्षक जवानों से भी बकझक की गई और कार्यालय कक्ष का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। अंचल अधिकारी ने सरकारी कार्यों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। आवेदन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी संलग्न किया गया है। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है। जमीन गैरमजरुआ पाए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं इधर, युवक पक्ष ने अंचल अधिकारी पर पलटवार किया है। आशीष कुमार भोक्ता का आरोप है कि वह पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था, तभी अंचल अधिकारी ने उसे धक्का देकर मारने का प्रयास किया। उसने बीडीओ प्रदीप कुमार पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया। युवक का आरोप है कि जमीन गैरमजरुआ पाए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई और दूसरे पक्ष से पैसे लेने के कारण मामले को दबाया गया। पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों, सीसीटीवी फुटेज और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। जांच के बाद ही रास्ते की जमीन और अंचल कार्यालय में हुई झड़प की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles