![]()
पाकुड़ जिले में ज्वेलरी दुकान लूट का खुलासा करने वाली विशेष पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। सोमवार को डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने टीम को प्रशस्ति पत्र दिए। डीसी और एसपी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मानवीय व तकनीकी सहायता से कांड सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। यह सम्मान अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 2 सितंबर को किशुन वर्मा ज्वेलर्स में हुई लूट का मामला सुलझाने के लिए था। तीनों अपराधियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया एसपी अनुदीप सिंह ने महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई। टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी सबूतों के आधार पर सिर्फ 10 दिनों में घटना का खुलासा कर तीनों अपराधियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में महेशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, अमड़ापाड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी अनुप रौशन भेंगरा और महेशपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी रवि शर्मा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं।
पाकुड़ में ज्वेलरी दुकान लूट का खुलासा:डीसी-एसपी ने विशेष टीम को किया सम्मानित, 10 दिन में सुलझाया था अमड़ापाड़ा का मामला
