Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

10 खेलों में उतरे अंडर-14, 17 और 19 के खिलाड़ी:दरभंगा में विद्यालय खेल प्रतियोगिता शुरू, मधुबनी-समस्तीपुर के खिलाड़ी भी शामिल


दरभंगा में सोमार को प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियागिता का शुभारंभ हुआ। मैच लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम में हुआ। पहले दिन शतरंज, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, कराटे, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती और भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं हुईं। जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि मंगलवार को एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेटिक्स और खो-खो नेहरू स्टेडियम में और बास्केटबॉल होली मैरी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगा। इन खेलों में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की अपील उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उप विकास आयुक्त स्वप्निल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भारत खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों में यदि दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो यह गौरव का क्षण होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles