Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, राज्यसभा के लिए किया नामांकन

राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुकीं तृणमूल कांग्रेस की नेता रुक्मिमी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं हैं. भाजपा की सदस्यता लेने के बाद बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री कोयल ने पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करते समय बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य समेत अन्य लोग मौजूद थे.

कोलकाता में कोयल ने ली भाजपा की सदस्यता

पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कोयल मल्लिक ने कोलकाता के 6 मुरलीधर सेन लेन स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. प्रदेश भाजपा के नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया.

राज्यसभा का सदस्य बनना सम्मान की बात : मल्लिक

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कोयल मल्लिक ने कहा कि राज्यसभा की सदस्य बनने का अवसर उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है. साथ ही यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

‘शुभेंदु के नेतृत्व में हो रहा है बंगाल का विकास’

कोयल ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल में जो विकास कार्य हुए हैं, उससे प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुईं हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग राज्य का विकास चाहते हैं. प्रदेश में रोजगार की कमी से समाज में निराशा और नकारात्मकता की भावना थी. अब माहौल बदल रहा है.

आलोचकों से कोयल मल्लिक को शिकायत नहीं

कोयल मल्लिक ने कहा कि समाज के सुविधासंपन्न वर्ग के साथ-साथ पिछड़े और वंचित लोगों के बारे में भी अधिक सोचने की जरूरत है. बचपन से ही उन्हें अपने परिवार के माध्यम से जनसेवा से जुड़ने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, उनसे भी उन्हें कोई शिकायत नहीं है. वह उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगी.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव है उद्देश्य’

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने तरीके से लोगों के लिए काम करने का प्रयास करते हैं. वह किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति को छोटा नहीं करना चाहतीं. कोयल ने कहा कि उनके लिए मानव सेवा और मानवता सर्वोपरि है. राजनीति में आने का उनका मूल उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है.

ये भी पढ़ें: कोयल मल्लिक को लेकर सुकांत मजूमदार का खुलासा, बताया इस्तीफे के बाद क्या होगा अगला कदम

16 जुलाई को कोयल मल्लिक ने दे दिया था इस्तीफा

कोयल मल्लिक को तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले अप्रैल में राज्यसभा भेजा था. चुनाव के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में टूट के बाद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. अब वह भाजपा में शामिल हो गयीं हैं. एक साल के भीतर वह दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने जा रहीं हैं. उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था. लेकिन, 16 जुलाई 2026 को ही उन्होंने उच्च सदन की सदस्यता छोड़ दी.

बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव का कार्यक्रम

कार्यक्रम तारीख दिन
अधिसूचना जारी होने की तारीख 29 सितंबर 2026 मंगलवार
नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार
नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर 2026 बुधवार
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार
मतदान की तारीख 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार
मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शुक्रवार
मतगणना की तारीख 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार

The post तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, राज्यसभा के लिए किया नामांकन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles