Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जन्म के 5 घंटे बाद नवजात समेत मां गायब:गढ़वा… भवनाथपुर सीएचसी का सनसनीखेज मामला, हड़कंप; खरीद-फरोख्त का आरोप


भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के महज कुछ घंटे बाद नवजात की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार शाम बेटे को जन्म देने के बाद रात करीब 11 बजे प्रसूता नवजात को लेकर अस्पताल से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। आरोप है कि डिलीवरी के बाद कुछ लोग बच्चे का सौदा करने अस्पताल पहुंचे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव रजिस्टर से महिला का नाम ही नदारद मिला। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों का कोई सुराग नहीं है। बुका गांव निवासी कंचन देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पति संजय पासवान दोपहर करीब तीन बजे सीएचसी लाए थे। शाम 5:30 बजे कंचन ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि जन्म के कुछ देर बाद ही तीन-चार अज्ञात लोग बच्चे को लेने अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद सहिया उषा देवी ने जब इसका विरोध किया तो उनसे तीखी नोकझोंक हुई। रात करीब 9 बजे सहिया के घर लौटते ही संदिग्ध सक्रिय हो गए और रात 11 बजे महिला बच्चे समेत निकल गई। चर्चा है कि बच्चे को चपरी पंचायत के किसी निःसंतान दंपती को सौंपा गया है। महिला पर पहले भी बच्चा बेचने का आरोप लग चुका है। ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने भर्ती तो किया, लेकिन प्रसव रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं किया। रात में ड्यूटी पर आईं दूसरी एएनएम ने कहा कि एंट्री न होने से उन्हें मरीज के जाने की भनक नहीं लगी। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश ने माना कि प्रसव रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी अरुण रवानी ने कहा कि अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles