Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा के 12 शिक्षक मगध प्रमंडल अवॉर्ड से सम्मानित:शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान, निशा सिन्हा भी शामिल


शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नवादा जिले के 12 शिक्षकों को मगध प्रमंडल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह मगध विश्वविद्यालय के गणित विभाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवादा समेत गया, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और गणमान्य लोग शामिल हुए। सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में नवादा की शिक्षिका निशा सिन्हा को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सम्मान मिला। आयोजकों के अनुसार, शिक्षकों के चयन में उनके शैक्षणिक कार्य, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण, बेहतर कार्यशैली, नवाचार और शिक्षा को प्रभावी बनाने के प्रयासों को आधार बनाया गया।

शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों से भी कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की जानकारी देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज के निर्माण और नई पीढ़ी के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव के बीच डिजिटल माध्यमों और तकनीक का इस्तेमाल भी जरूरी हो गया है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा शिक्षा को अधिक सरल और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। समारोह में पांचों जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 200 से अधिक शिक्षक, अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे सम्मान से शिक्षकों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है। आयोजक संस्था द बिहार टीचर्स हिंदी मेक्स (#TBT) की ओर से बताया गया कि आने वाले समय में भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को समाज के सामने लाना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles