Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा स्नातक सीट- मेयर पति डब्बू खान ने भरा नामांकन:समर्थकों की बाइक पर लगा था CJP का पोस्टर, बोले- कॉकरोच जनता पार्टी की आइडियोलॉजी मानता हूं


बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मंगलवार को दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के पति डब्बू खान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थकों की बाइक पर कॉकरोच जनता पार्टी का सिंबल लगा था। नामांकन के दौरान समर्थकों की गाड़ी पर कॉकरोच जनता पार्टी के सिंबल के सवाल पर उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के आने के बाद देश की सत्ता हिल गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। सीजेपी के कार्यकर्ता भविष्य का निर्माण करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर युवा, छात्र, नौजवान जो बेरोजगार है, वे सभी कॉकरोच हैं। उन्होंने कहा कि अभी सीजेपी राजनीतिक पार्टी नहीं बनी है, लेकिन एक विचारधारा बना है, जिसका मैं समर्थन करता हूं। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में डब्बू खान ने कहा कि मैं कई साल से राजनीति में एक्टिव हूं और अब स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के बीच अपनी बात लेकर आया हूं। डब्बू खान ने कहा कि उन्होंने दो सेट में नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव जीतकर विधान परिषद पहुंचने के बाद युवाओं, बेरोजगारों और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। डब्बू खान बोले- परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा जरूरी उन्होंने कहा कि उनका फोकस शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर रहेगा। बड़ी संख्या में युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण उनकी मेहनत और आर्थिक संसाधन दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे अपने परिवार की जमा-पूंजी लगाकर नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा जरूरी है। ‘युवाओं की आवाज को प्रतिनिधित्व चाहिए’ डब्बू खान ने कहा कि आज का युवा जागरूक है और वह अपने मुद्दों की आवाज बनने वाले प्रतिनिधि की तलाश कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में जो कमियां लंबे समय से चली आ रही हैं, उन्हें बदलने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और असफलता, परीक्षा संबंधी विवाद तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं से निराश होते हैं। ऐसी परिस्थितियों में युवाओं को सही दिशा और प्रेरणा देने की जरूरत है। उनका कहना था कि यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वित्त रहित कॉलेजों के शिक्षकों का मुद्दा उठाने का दावा डब्बू खान ने वित्त रहित कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। कहा कि कई शिक्षक लंबे समय से सुविधाओं और नियमित वेतन से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि विधान परिषद पहुंचने पर ऐसे शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाकर उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने युवाओं के आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर इस्तेमाल किए जा रहे ‘कॉकरोच’ शब्द का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस तरह संबोधित करने के बजाय उनकी समस्याओं और आक्रोश को समझने की जरूरत है। उनके अनुसार ये वही युवा हैं जो देश के भविष्य का निर्माण करेंगे। डब्बू खान ने कहा कि युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करने पर आने वाले दिनों में उनका असंतोष और व्यापक हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो युवा मौजूदा सिस्टम को बदलने की मांग को और मजबूती से उठाएंगे। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहने का दावा डब्बू खान ने खुद को लंबे समय से राजनीति में सक्रिय बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं, छात्रों और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार संघर्ष करेंगे। दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के पति हैं डब्बू खान डब्बू खान की पत्नी अंजुम आरा दरभंगा की मेयर हैं और जदयू से जुड़ी हैं, जबकि डब्बू खान के बारे में उन्होंने खुद पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहने की बात कही है। इस बार उन्होंने किसी दल के टिकट पर नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles