Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता से नेहा बोरा और दीपांकर भट्टाचार्य की अपील- भाजपा विरोधी ताकतें एकजुट हों

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी ताकतों से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के साथ वे सभी राजनीतिक ताकतें भी केंद्र सरकार का मुकाबला करें, जो विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाये जाने की गंभीरता को समझती हैं.

कॉजपा के आंदोलन का समर्थन करें सभी दल : नेहा

नेहा बोरा ने समाज के सभी वर्ग के लोगों से 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आहूत नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग की. आइसा, भाकपा (माले) लिबरेशन से संबद्ध है.

जंतर-मंतर को बंद कर दिया गया : बोरा

बोरा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर को बिना किसी आधिकारिक सूचना या आदेश के ‘प्रभावी रूप से बंद’ कर दिया गया है. उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग, जिसे लोकतंत्र का प्रहरी होना चाहिए, ने एक खास राजनीतिक दल के पक्ष में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाकर अपने सार्वजनिक पद का दुरुपयोग किया.

ये भी पढ़ें: Video: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन जारी, बैरिकेड पर चढ़ीं नेहा बोरा, जमकर लगाये नारे

‘एसआईआर के खिलाफ सभी राजनीतिक दल एक साथ आयें’

आइसा नेता ने दावा किया कि सभी विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए पूरी दिल्ली पुलिस को तैनात कर दिया गया है. उन्होंने कहा- सिर्फ ‘इंडिया’ गठबंधन ही नहीं, बल्कि उन सभी राजनीतिक ताकतों को भी एक साथ आना चाहिए, जो हालात की गंभीरता को समझती हैं.

<div class="poll-widget" data-poll-id="6ac51b280f907554426afeca" data-template="template#2"></div>

ज्ञानेश को एक सेकेंड भी पद पर रहने का अधिकार नहीं : दीपांकर

प्रेस वार्ता में मौजूद दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा- ज्ञानेश कुमार को एक सेकंड के लिए भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है. बोरा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अब तक 13 करोड़ नाम हटाये जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया को रद्द किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद निर्वाचित सभी सरकारें वोट की चोरी से बनी हैं.

ये भी पढ़ें: प्रभात खबर के ज्वलंत 6 सवाल : SIR में गड़बड़ी पर ज्ञानेश से ही क्यों मांग रहे इस्तीफा, अन्य चुनाव आयुक्तों से क्यों नहीं?

The post कोलकाता से नेहा बोरा और दीपांकर भट्टाचार्य की अपील- भाजपा विरोधी ताकतें एकजुट हों appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles