प्रतियोगी परीक्षा में धांधली, धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने के मामले में नामजद आरोपी विवेकानंद महापात्र लंबे समय से फरार है। रांची सिविल कोर्ट ने उसके खिलाफ धारा 82 के तहत इश्तेहार जारी किया है। पुलिस आरोपी के पैतृक घर ओडिशा के खुर्दा जिले के घाटीकिया गांव में इश्तेहार चस्पा करेगी।
