Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

9 अक्टूबर तक बारिश-गरज के आसार:आज भी रांची समेत 14 जिलों में बदला रहेगा मौसम, 10-11 अक्टूबर से मिलेगी राहत


रांची समेत झारखंड के 14 जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई इलाकों में बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार करीब 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम और पलामू में मौसम प्रभावित हो सकता है। सुबह से कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट के आसार मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 9 अक्टूबर को भी मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात हो सकता है। रांची में भी 7 और 8 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। बारिश और बादलों के असर से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम करीब 23 डिग्री रह सकता है। कांके में 40.5 मिमी, रांची में 8.2 मिमी बारिश मंगलवार को राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार शाम तक रांची में 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्र में कांके में सबसे अधिक 40.5 मिमी बारिश हुई। यह राज्य में सबसे अधिक बारिश रही। बारिश के दौरान कांके में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के कारण रांची के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। कई जिलों में बादल छाए रहे और गरज-चमक का असर दिखा। 10-11 अक्टूबर से मिलेगी राहत मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अक्टूबर को राज्य के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं है। 9 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 11 और 12 अक्टूबर तक कई हिस्सों में आसमान साफ हो सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 3 अक्टूबर से झारखंड से वापसी शुरू कर दी है। हालांकि मानसून की विदाई के बीच स्थानीय मौसम प्रणालियों के कारण बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा के दौरान लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से भी बचने को कहा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles