Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार शरीफ में नवनिर्मित 'सेवा ज्योति चौक' का लोकार्पण:पीएम मोदी के सेवा के 25 साल पूरे, श्रम कल्याण मैदान में गूंजा 'वी विल डू इट' का संकल्प


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने नाला रोड स्थित प्रखंड चौराहा पर नवनिर्मित ‘सेवा ज्योति चौक’ का विधिवत शुभारंभ किया। नगर निगम की ओर से निर्मित इस गोलंबर पर स्थापित अखंड मशाल अब अनवरत 24 घंटे प्रज्वलित रहेगी। शुभारंभ के बाद श्रम कल्याण मैदान में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा” में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का सैलाब उमड़ पड़ा। मीडिया से बात करते हुए विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि एक साधारण और गरीब परिवार का व्यक्ति अपनी मेहनत, संघर्ष और संगठन क्षमता के बल पर आज देश के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मां भगवती ने भारत के उद्धार के लिए नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक वरदान दिया है। दो तस्वीरें देखिए विधायक ने याद दिलाया कि 7 अक्टूबर 2001 को ही नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और आज उनके सार्वजनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। बतौर प्रधानमंत्री करीब 12 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने अंत्योदय, जनकल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए विश्व पटल पर भारत की साख को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वर्तमान के साथ भविष्य की चिंता, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प डॉ. सुनील कुमार ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के प्रधानमंत्री केवल अपनी सरकार बचाने की फिक्र में रहते थे, जबकि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की चिंता की और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का महासंकल्प लिया है। ‘वी विल डू इट’ के नारों से गूंजा मैदान कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराते हुए “हम करके रहेंगे… We Will Do It” का सामूहिक उद्घोष किया और 2047 तक आत्मनिर्भर व सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles