Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दलमा में मादा हाथी रजनी और नन्हे बादल का जन्मदिन:वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर इंसान-वन्यजीव के रिश्ते की दिखी खूबसूरत तस्वीर


दलमा वन्यजीव क्षेत्र के मकलूकोचा में बुधवार को इंसान और वन्यजीव के रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर दिखी। वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर मादा हाथी रजनी का 21वां और नन्हे हाथी बादल का पहला जन्मदिन उत्साह से मनाया गया। वन विभाग ने दोनों हाथियों के लिए खास तैयारी की थी। रजनी और बादल ने केक खाकर जश्न में हिस्सा लिया। ईचागढ़ विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि थीं, जिन्होंने बच्चों में मिठाइयां बांटीं। करीब 21 साल पहले रजनी चांडिल में घायल मिली थी, जिसे वन विभाग ने बचाया। हर साल 7 अक्टूबर को उसका जन्मदिन मनाया जाता है। नन्हा बादल भी पिछले साल हाट गम्हरिया से घायल अवस्था में बचाया गया, जो पर्यटकों का आकर्षण है। डीएफओ सबा आलम ने बताया कि इन आयोजनों का मकसद लोगों को प्रकृति और वन्यजीवों के बचाव के प्रति जागरूक करना है। विधायक सविता महतो ने इस पहल की तारीफ की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles