![]()
वनवासी कल्याण केन्द्र, रांची महानगर की ओर से दो दिवसीय वन सब्जी बाजार का आयोजन किया जा रहा है। बाजार 8 और 9 अक्टूबर को आरोग्य भवन, बरियातू में लगेगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से रुबरु होते हुए संरक्षक जगलाल पाहन, अध्यक्ष डॉ विजय राज और सचिव प्रतीक भदानी ने कहा कि वन सब्जी बाजार में 50 स्टॉल लगेंगे। यहां वन उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री होगी। पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। जनजातीय संस्कृति की झलक भी दिखेगी।
वनवासी कल्याण केंद्र रांची का दो दिवसीय वन सब्जी बाजार कल से
