![]()
कांके मतगणना केंद्र पर सुरक्षा में तैनात जवान।
नगर निगम चुनाव के बाद कांके स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी गई है। यहां मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया है और 27 फरवरी को होने वाली मतगणना से पहले किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबं
.
- ड्रॉप गेट पास की हो रही जांच
एहतियात के तौर पर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाले मार्ग को ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित कर दिया गया है, ताकि अनावश्यक आवाजाही रोकी जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर करीब दो किलोमीटर पहले ही तीन अलग-अलग स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। ये ड्रॉप गेट आईटीबीपी परिसर के पास, सीयूजे (मनातू) गेट तथा चेरी रिंग रोड पर स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक ड्रॉप गेट पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और सख्त जांच के बाद ही वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।
ड्यूटी पर तैनात जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी वाहन को बिना जांच आगे न जाने दिया जाए। वाहन सवारों से गंतव्य और आने-जाने का कारण भी पूछा जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अधिकृत कार्य से ही क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्ट्रांग रूम की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग राकेश रंजन, एसएसपी रांची, स्वयं कर रहे हैं।
भास्कर इनसाइट
आज काउंटिंग की प्रक्रिया को दिया जाएगा अंतिम टच
बुधवार को निगम चुनाव के लिए काउंटिंग की प्रक्रिया को अंतिम टच िदया जाएगा। सबसे पहले उन वार्डो का रिजल्ट आएगा, जहां सबसे कम बूथ हैं। सबसे अंत में मेयर का रिजल्ट आएगा।
एक घंटे बंद रहा सीसीटीवी कैमरा, रोशनी खलखो ने भारी गड़बड़ी के लगाए आरोप
मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर में विभिन्न जगहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अचानक बंद हो गए। मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए स्क्रीन पूरी तरह से ब्लैंक हो गए। इसके बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मी व पदाधिकारी परेशान हो गए। सीसीटीवी बंद हो जाने की जानकारी तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही टेक्नीशियन को जल्द प्रॉब्लम को ठीक करने का निर्देश दिया गया। टेक्निकल एरर दूर कर लगभग एक घंटे बाद बंद सीसीटीवी कैमरे को चालू किया गया। इधर, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने भारी मामले में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।




