Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

केनरा बैंक डकैती में शामिल अपराधियों का वीडियो जारी:पुलिस ने 2-2 लाख रुपए का इनाम रखा, 42 लाख कैश और 24 किलो सोना लूटा था


जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में केनरा बैंक डकैती में शामिल अपराधियों का वीडियो पुलिस ने शुक्रवार को जारी किया है। सभी अपराधियों पर दो-दो लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी दें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। डकैती को 14 दिन से ज़्यादा हो गए हैं, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। पांच अपराधियों ने बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया था। 24 किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे वे बैंक से 42 लाख रुपए नकद और 24 किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे, जिसकी कीमत 33 करोड़ रुपए से ज़्यादा है। पुलिस बिहार, ओडिशा, बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सफाईकर्मी को हथियार दिखाकर बैंक में घुसे थे बदमाश 24 सितंबर को शहर के व्यस्ततम इलाके गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक में छह हथियारबंद डकैतों ने करीब एक घंटे तक डकैती की थी। रेनकोट पहने पांच अपराधी सुबह 9:10 बजे बैंक में घुसे। बैंक का ताला सफाईकर्मी आकाश नाग और चाय बनाने वाली नूतन ने खोला था। दोनों को गनप्वाइंट पर लेकर बदमाश अंदर घुस गए। बदमाश 42 लाख रुपए नकद और गोल्ड लोन के एवज में ग्राहकों से जमा कराया करीब 33.20 करोड़ रुपए मूल्य का सोना लूटकर ले गए थे। 23.8 किलो सोना (650 पैकेट में सीलबंद) था। डकैतों का एक साथी सीढ़ियों के पास रेकी के लिए तैनात था। कर्मचारियों और 3 ग्राहकों को बंधक बनाया पीओ और बैंक मैनेजर से लॉकर की दोनों चाबियां लेकर कैश व गहने का लॉकर खुलवाया गया। इस दौरान कर्मचारियों और 3 ग्राहकों को बंधक बनाया गया। गार्ड संतोष कुमार के विरोध करने पर उसे पिस्टल की बट और लात-घूंसों से मारकर घायल कर दिया। सुबह 10:14 बजे बदमाश छह बैग में कैश और सोना लेकर एक अपाचे बाइक और पैदल भाग निकले थे। अपराधियों ने सफाईकर्मी व चाय बनाने वाली के मुंह पर टेप चिपका दिया था। उसी टेप से उनके हाथ भी बांध दिए थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles