Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डांस प्रोग्राम विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:शेखपुरा में 9 लोग हुए थे घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई थी FIR


शेखपुरा पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गंगटी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गंगटी निवासी रंजन यादव के बेटे बौद्धू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। यह मामला 17 सितंबर की रात विश्वकर्मा पूजा के दौरान एक नाच प्रोग्राम में हुए विवाद से जुड़ा है। इसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें 9 लोग घायल हो गए थे। गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया घायलों में बबलू दास की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान गंगटी और दयाली बीघा से दो शराबियों को भी पकड़ा। गिरफ्तार बौद्धू यादव को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles