Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में पीएम मॉल पर कार्रवाई:टाटा स्टील के 223 करोड़ रुपए बकाया, हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन मापी और अवैध हिस्से सील


जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील के 223 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को कार्रवाई शुरू हुई। टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों ने मॉल की जमीन की मापी की। इस दौरान जमीन की लंबाई-चौड़ाई और कुल क्षेत्रफल की जांच की गई। किराया और सेस नहीं चुकाया गया कार्रवाई के दौरान मॉल के कुछ अवैध हिस्सों को सील भी किया गया है। टाटा स्टील ने पीएम मॉल को किराये पर जमीन दी थी, जिसका किराया और सेस नहीं चुकाया गया। न्यायालय ने टाटा स्टील के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पीएम मॉल को 15 दिनों में बकाया चुकाने का आदेश दिया था। समय सीमा खत्म होने के बाद यह कार्रवाई बकाया वसूली का अगला कदम मानी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles