Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में किसानों के लिए 2 दिवसीय स्वरोजगार मेला शुरू:DM ने किया उद्घाटन, व्यावसायिक खेती से इनकम बढ़ाने पर फोकस


जहानाबाद के गांधी मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान स्वरोजगार मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) ने इसका आयोजन किया। जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने दीप जलाकर मेले का उद्घाटन किया। व्यावसायिक खेती अपनाने को कहा इस मेले का मकसद किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देना है। डीएम ने किसानों से पारंपरिक के साथ व्यावसायिक खेती अपनाने को कहा, ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें। उत्पादन बढ़ाने के गुर भी सिखाए मेले में कुल 24 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां दलहन, तिलहन, बागवानी, डेयरी, पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन और कृषि यंत्रों जैसी कई विषयों पर जानकारी दी जा रही है। किसानों को उन्नत वैज्ञानिक तरीकों से उत्पादन बढ़ाने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री और बिहार कृषि ऐप के स्टॉल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles