Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रघुनाथपुर स्टेशन पर तत्काल टिकट दलाली करते एक गिरफ्तार:ब्रह्मपुर का विकास कुमार पकड़ाया, त्योहारों में RPF की दलालों पर नजर


बक्सर में त्योहारों में घर जाने की तैयारी कर रहे रेल यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट पाना चुनौती बन जाता है। इसी बीच तत्काल टिकट की दलाली और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने निगरानी तेज कर दी है। स्लीपर क्लास का एक तत्काल आरक्षण टिकट बरामद इसी अभियान के तहत बक्सर आरपीएफ की टीम ने रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को तत्काल टिकट के साथ पकड़ा है। आरपीएफ के अनुसार,चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रघुनाथपुर स्टेशन के टिकट काउंटर पर निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास से अग्रिम यात्रा तिथि का स्लीपर क्लास का एक तत्काल आरक्षण टिकट बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास कुमार बताया। वह बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। त्योहारी भीड़ को देखते हुए विशेष अभियान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत टिकट आरक्षण काउंटरों पर विशेष निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इसका उद्देश्य टिकटों की कालाबाजारी और अवैध टिकट दलाली पर प्रभावी अंकुश लगाना है, ताकि जरूरतमंद यात्रियों को नियमानुसार टिकट मिल सके। रघुनाथपुर स्टेशन पर हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उपनिरीक्षक विष्णु शंकर ओझा, आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी सोनालाल यादव शामिल थे। आगे भी जारी रहेगी निगरानी आरपीएफ ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टिकट काउंटरों पर निगरानी और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि यात्रियों की सुविधा, टिकट वितरण में पारदर्शिता और सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अवैध टिकट दलाली के विरुद्ध सख्ती बरती जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles