Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर-बाइक सवार युवक को बदमाशों ने 2 गोली मारी:लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; जांच में जुटी पुलिस


कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक सिकरी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव अमवाटांड़ लौट रहा था। इसी दौरान उसे गोली लग गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान गइके गांव के अमवाटांड़ टोला निवासी वकील यादव (पिता दया यादव) के रूप में हुई है। डॉक्टर कमलेश प्रसाद के अनुसार, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर पर गोली लगने के दो निशान मिले हैं। एक निशान पीठ पर और दूसरा नाभि के पास है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के बाद चलेगा पता डॉक्टर ने बताया कि गोली शरीर के अंदर है या नहीं, इसकी पुष्टि एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। गोली मारने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष मुद्रिका प्रसाद भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। फिलहाल युवक को गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई और युवक को गोली किसने मारी, इसका पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हमले के पीछे आपसी विवाद या कोई अन्य कारण था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles