Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में 3.31 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन:सितंबर की 37.61 करोड़ रुपए की राशि अकाउंट में भेजी गई


बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सितंबर 2026 की पेंशन राशि शनिवार, 10 अक्टूबर को लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशन राशि का ट्रांसफर किया। इस दौरान सीवान जिले के कुल 3,31,744 लाभार्थियों के बैंक खातों में 37.61 करोड़ रुपये भेजे गए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों में किया गया। सीवान समाहरणालय सभागार में आयोजित लाइव कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सैकड़ों लाभार्थियों ने भी भाग लिया। दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इन योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल मिलता है। जिले में योजना-वार पेंशन राशि के ट्रांसफर के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 64,227 लाभार्थियों के खातों में 7.07 करोड़ रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 1,86,282 लाभार्थियों को 21.47 करोड़ रुपये की राशि मिली। पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 10,494 लाभार्थियों के खातों में 1.16 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इसी तरह लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 40,528 लाभार्थियों को 4.54 करोड़ रुपये दिए गए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना के 3,114 लाभार्थियों के खातों में 34.25 लाख रुपये,जबकि बिहार निःशक्तजन पेंशन योजना के 27,099 लाभार्थियों को 3.02 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इस प्रकार जिले में सभी छह योजनाओं के तहत कुल 3,31,744 लाभार्थियों को सितंबर माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। डीबीटी प्रणाली के जरिए राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक माह की 10तारीख को पेंशन राशि का ट्रांसफर किया जाता है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने लाभार्थियों से अपने बैंक खातों और आधार संबंधी विवरण को अद्यतन रखने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles