Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया प्रशासन दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर अलर्ट:17 से 20 अक्टूबर तक पंडालों और विसर्जन मार्गों पर निगरानी


खगड़िया में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलाधिकारी विक्रम विरकर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूजा पंडालों, मंदिरों, मेला स्थलों और प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 17 से 20 अक्टूबर तक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। सोनरवा का लाल दुर्गा स्थान अतिसंवेदनशील घोषित गोगरी थाना क्षेत्र के सोनरवा स्थित लाल दुर्गा स्थान को अतिसंवेदनशील चिह्नित किया गया है। यहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान मार्ग और समय को लेकर विवाद की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी थाना प्रभारियों के साथ संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करेंगे। पूजा और शांति समितियों के सहयोग से पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार भी बनाए जाएंगे। हर विसर्जन जुलूस के साथ रहेगा पुलिस स्कॉर्ट प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित समय और अनुज्ञप्ति में दर्ज मार्ग का पालन अनिवार्य किया है। प्रत्येक विसर्जन जुलूस के साथ पुलिस स्कॉर्ट तैनात रहेगा। नदी और तालाब घाटों का निरीक्षण कर जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग, रोशनी और कुशल गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थल और प्रवेश-निकास मार्ग भी चिह्नित किए जाएंगे। रावण दहन स्थलों पर सुरक्षित दूरी, बैरिकेडिंग, अग्निशमन वाहन और अग्निशमन कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 17 अक्टूबर से सक्रिय होगा जिला नियंत्रण कक्ष आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 17 अक्टूबर से सक्रिय होगा। यह 20 अक्टूबर या प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया पूरी होने तक काम करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06244-222384 है। गोगरी अनुमंडल में भी नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को नियमित रूप से खैरियत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा सके। सोशल मीडिया पर नजर, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई प्रशासन सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाओं पर नजर रखेगा। अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार निरोधात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना, अनुमंडल और जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकें कर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जाएगा। एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और क्यूआरटी रहेंगी तैयार आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था के साथ मोबाइल चिकित्सा दल भी तैयार रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष, नगर थाना और गोगरी थाना में अग्निशमन वाहन और अग्निदस्ता उपलब्ध रखने को कहा गया है। इसके अलावा त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और मोटरसाइकिल सवार प्रशिक्षित जवानों के विशेष निगरानी दल तैनात किए जाएंगे। भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से दुर्गा पूजा और दशहरा आपसी भाईचारे के साथ मनाने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles