Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Anant Singh Video Call With Elvish Yadav & Brij Bhushan Singh

मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

.

एल्विश यादव ने कहा है कि वह जब भी बिहार आएंगे, तो उनसे मिलेंगे। एल्विश ने अनंत सिंह को भी मुंबई बुलाया है।

इससे कुछ दिन पहले अनंत सिंह की उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो भी सामने आया था। बृज भूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वीडियो कॉल पर बात करते अनंत सिंह की तस्वीर

कौन हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह कॉमेडी और रोस्ट वीडियो बनाकर मशहूर हुए।

2023 में उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT 2’ का खिताब जीता था। वह सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं।

‘बिग बॉस OTT 2’ के खिताब के साथ एल्विश यादव।

‘बिग बॉस OTT 2’ के खिताब के साथ एल्विश यादव।

बिस्तर पर लेटे अनंत सिंह को साधु ने लगाया था तिलक

दरअसल, तीन दिन पहले अनंत सिंह की बिस्तर पर लेटे हुए माथे पर तिलक लगवाने की तस्वीर सामने आई थी। तिलक लगाने वाले साधु उत्तर प्रदेश से आए थे और बृज भूषण शरण सिंह के करीबी बताए गए।

अनंत सिंह को टीका करते यूपी से आए पंडित।

अनंत सिंह को टीका करते यूपी से आए पंडित।

इसी दौरान साधु ने अनंत सिंह और बृज भूषण शरण सिंह की वीडियो कॉल पर बातचीत करवाई थी। वीडियो कॉल पर बृज भूषण शरण सिंह अनंत सिंह का हालचाल पूछते नजर आए थे। उन्होंने साधु को अपना खास बताते हुए कहा था कि उनसे उनका करीबी संबंध है।

इस दौरान अनंत सिंह सिर पर तिलक और काला चश्मा लगाए दिखाई दिए। करीब एक मिनट की बातचीत के अंत में बृज भूषण ने उनसे जल्द मुलाकात होने की बात कही थी।

6 अक्टूबर को अनंत सिंह के फेसबुक पर आया था वीडियो

6 अक्टूबर को अनंत सिंह के फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो में एक साधु अनंत सिंह के साथ दिख रहे हैं।

साधु अनंत सिंह को माला पहनाते हैं। इसके बाद उन्हें फूलों की माला पहनाई जाती है। इस दौरान अनंत सिंह का समर्थक उन्हें चश्मा देता है। वह चश्मा पहनते हैं और फिर साधु-संतों के साथ तस्वीर खिंचवाने लगते हैं।

कौन हैं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

बृज भूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। साल 2023 में उन पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

6 महिला पहलवानों ने बृज भूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इनमें एक नाबालिग पहलवान भी शामिल थी। FIR दर्ज नहीं होने पर पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद अप्रैल 2023 में FIR दर्ज की गई। बाद में नाबालिग पहलवान ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। 3 अगस्त 2026 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार की अदालत ने बृज भूषण सिंह और विनोद तोमर को यौन शोषण केस से बरी कर दिया था।

जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को हार पहनाते जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह।

जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को हार पहनाते जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह।

अब जानिए, आजकल क्यों चर्चा में हैं अनंत सिंह

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह अपने बयानों और अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, इन दिनों वह पार्टी लाइन से हटकर अपने बागी तेवर के कारण सुर्खियों में हैं।

बिहार MLC चुनाव में वह JDU के उम्मीदवार नीरज कुमार का समर्थन करने के बजाय प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह को जिताने के लिए रोड शो कर रहे हैं।

जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए रोड शो करते अनंत सिंह।

जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए रोड शो करते अनंत सिंह।

नीरज कुमार और अनंत सिंह के विवाद को सुलझाने की कोशिश

अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद को सुलझाने के लिए JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ललन सिंह को जिम्मेदारी दी थी।

5 अक्टूबर को ललन सिंह ने बयान दिया था कि उन्होंने अनंत सिंह से बात की है। अब वह इस विवाद को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे।

इसके 48 घंटे बाद ही अनंत सिंह ने PK के उम्मीदवार अनुज सिंह को जिताने की अपील की थी। अनुज सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए अनंत सिंह लगातार रोड शो कर रहे हैं।

अनंत सिंह ने कहा था- नीतीश के लिए गोली खाई

पूरे विवाद पर बीते दिनों अनंत सिंह ने कहा था, ‘मैं नीतीश कुमार को मानता हूं। उन्होंने बिहार को बनाया है। मैं उनका दीवाना हूं। उनके लिए 9 लोगों की कुर्बानी दी। गोली तक खाई। लेकिन पार्टी में नीति है तो अब न्याय हो।’

मैं राजनीति में कभी कमाने नहीं आया- अनंत सिंह

अनंत सिंह ने कहा, ‘मैं कोई प्रधानमंत्री थोड़े बन रहा हूं। मैं राजनीति में कभी कमाने नहीं आया। मैंने आज तक एक लाइसेंस तक नहीं लिया। पार्टी के किसी नेता ने मुझे मनाया नहीं है। मैं देखना चाहता हूं कि पार्टी क्या तर्क देकर मुझे मनाती है।’

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles