![]()
काठीकुंड थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार देर रात झाड़ियों से बरामद हुआ। वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी। शव घर से करीब 700 मीटर दूर मिला। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के अनुसार, शुरुआती जांच में
.
परिजनों के अनुसार, किशोरी शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से घर लौटी थी। खाना खाने के बाद वह पास के मैदान में बंधी गाय खोलने गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पिता मजदूरी से घर लौटे, तब उन्हें बेटी के नहीं मिलने की जानकारी हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन की तो रास्ते में किशोरी की चप्पल और छाता मिला। आगे तलाश करने पर झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस रात करीब एक बजे घटनास्थल पहुंची और शव कब्जे में लिया। किशोरी पांच बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रोड जाम इधर, किशोरी की हत्या के विरोध में शनिवार को परिजनों, ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और छात्र नेताओं ने मधुबन चौक के पास दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग को अपराह्न 2 बजे के बाद छह घंटे तक जाम कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया। लोग मामले के सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार के पिता को सरकारी नौकरी देने, भाई-बहनों की पढ़ाई मुफ्त कराने और उचित मुआवजा देने की मांग भी रखी। जाम के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जाम की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया छ इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार “प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। स्पेशल टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।” -पीतांबर सिंह खेरवार, एसपी, दुमका
