![]()
कैमूर के भभुआ शहर में धनजी पासवान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि वह जानकी मार्केट में जूते खरीदने आया था। इसी दौरान वार्ड नंबर 18 स्थित सब्जी मंडी से 50-60 अज्ञात लोगों ने उसे कथित तौर पर जबरन खींचकर पास की गली में ले गए और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल धनजी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शरीर पर सात-आठ जगह चाकू से वार के निशान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… शव के साथ एकता चौक पर सड़क जाम धनजी की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने न्याय की मांग को लेकर शव के साथ एकता चौक पर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की सही जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। CCTV फुटेज से हमलावरों की पहचान की मांग परिजनों ने एसपी और डीएम से मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच का भरोसा देने की मांग की। उन्होंने CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा सुनिश्चित करने की अपील की। हत्या की वजह अब भी साफ नहीं घटना के बाद पुलिस लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक पर हमला क्यों किया गया और वारदात में शामिल लोगों की पहचान हुई है या नहीं।
कैमूर में लोगों ने घेरकर युवक को चाकू से गोदा:अपहरण कर हत्या, जूते खरीदने आया था; ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम
