Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bhagalpur Durga Puja 2026 | Female Police Traffic Management CCTV Watch

भागलपुर में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी। शहर के भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों पर वे यातायात संभालती नजर आएंगी। यह पहली बार है जब दुर्गा पूजा में महिला पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक ड्यूटी पर लगाया जा रहा है।

.

उन्हें हाईटेक कैमरे भी दिए गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखी जा सके। त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती बरती जाएगी।

शहर के प्रमुख पूजा पंडालों और बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात को ठीक रखना पुलिस के लिए एक चुनौती होगी। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती से व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन कराने और किसी भी स्थिति में व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े जाम का कारण बन सकती है।

महिला जवान संभालेंगी कमान।

महिला जवान संभालेंगी कमान।

यातायात डीएसपी संजय कुमार ने जवानों को किया ब्रीफ

यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात डीएसपी संजय कुमार ने यातायात थाना में पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी परिस्थिति में ट्रैफिक को नियंत्रित रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी।

डीएसपी ने जवानों को समझाया कि त्योहारों के समय सड़कों पर वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। उन्हें अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने और किसी भी स्थिति में यातायात व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।

दुर्गा पूजा से छठ तक ट्रैफिक पुलिस की परीक्षा

भागलपुर में दुर्गा पूजा के बाद दीपावली और छठ महापर्व को लेकर भी बाजारों, प्रमुख सड़कों और घाटों के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में यातायात पुलिस के सामने केवल दुर्गा पूजा ही नहीं, बल्कि लगातार आने वाले बड़े त्योहारों के दौरान भी व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी।

यातायात विभाग ने पुराने और नए जवानों को त्योहारों के दौरान उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं से निपटने के तरीके बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो और श्रद्धालु आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

पुलिसकर्मियों को ब्रिफ करते अधिकारी।

पुलिसकर्मियों को ब्रिफ करते अधिकारी।

जनता से सभ्य व्यवहार, नियम तोड़ने पर सख्ती

यातायात डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ सभ्य और संयमित व्यवहार करने का निर्देश दिया है। त्योहारों के दौरान भीड़ और जाम के कारण कई बार वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

ऐसी परिस्थितियों में जवानों को धैर्य के साथ काम करने और लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है। हालांकि, नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी तरह की अनावश्यक नरमी नहीं बरती जाएगी। यातायात नियम तोड़ने या ड्यूटी के दौरान असहयोग करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर निर्धारित जुर्माना भी वसूला जाएगा। सरकारी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर

यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए गए संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने पर भी जोर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि पुलिसकर्मियों की सतर्कता, आपसी समन्वय और उपलब्ध संसाधनों के सही इस्तेमाल से त्योहारों के दौरान यातायात को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles