Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांकुड़ा-धनबाद ट्रेन से गिरकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत:ग्रामीणों ने ट्रैक पर पड़ा देखा, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत बताया; पहचान नहीं


बांकुड़ा से धनबाद आने वाली ट्रेन से गिरकर 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा देखा। आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण बच्चे को लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना सुरंगा-पहाड़ीगोड़ा के पास पोल संख्या 10, P7/P6 के नजदीक की है। स्थानीय निवासी रंजीत कुंभकार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास बच्चा गिरा हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद आसपास के लोगों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि बच्चा बांकुड़ा से धनबाद आने वाली ट्रेन से गिरा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। रंजीत कुंभकार के अनुसार, आरपीएफ के पहुंचने में देरी होने पर ग्रामीणों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। वे आनन-फानन में उसे लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा आसपास के इलाके का रहने वाला नहीं लग रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। आरपीएफ और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। पुलिस बच्चे की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा कहां का रहने वाला था और किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles