Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में कल 3 घंटे बिजली कटौती:टाउन-1 समेत 3 फीडर रहेंगे बंद, कचहरी ढाला के पास 4 ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई भी रुकेगी


सहरसा में दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर बिजली सप्लाई के लिए मंगलवार, 13 अक्टूबर को मरम्मत का काम होगा। इसके चलते टाउन-1, टाउन-2 और डीबी रोड फीडर की बिजली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। बिजली कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने इसकी जानकारी दी है। मेंटेनेंस के कारण शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी, बंगाली बाजार, शारदा नगर, बटराहा, चांदनी चौक, मारूफगंज, सब्जी मंडी, पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राइस मिल कैंपस, कायस्थ टोला, थाना चौक, दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस, जिला परिषद परिसर और वीर कुंवर सिंह चौक के आसपास बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कचहरी ढाला के पास भी होगी मरम्मत कचहरी ढाला के पास स्थित दुर्गा मंदिर में भी मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते यहां चार ट्रांसफॉर्मरों से जुड़ी बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से की अपील विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली बंद रहने के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles