Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सांसद मनोज तिवारी का गिरिडीह रोड शो रद्द:सरकार पर साधा निशाना, बोले- गिरिडीह उपचुनाव से झारखंड में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत होगी


भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा सोमवार को गिरिडीह पहुंचे। उनका प्रस्तावित रोड शो रद्द होने के बाद उन्होंने झंडा मैदान में पिकअप वैन से लोगों को संबोधित किया। मनोज तिवारी ने रोड शो रद्द होने पर झारखंड सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। मनोज तिवारी ने कहा कि वे गिरिडीह की सड़कों पर चलकर युवाओं से मिलना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। उन्होंने इसे गलत बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। झंडा मैदान में अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीत भी सुनाए एसडीओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से रोड शो की अनुमति रद्द की गई थी। भाजपा सांसद ने कहा कि आयोजक विनोद सिन्हा इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि गिरिडीह उपचुनाव से झारखंड में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत होगी। रोड शो रद्द होने के बावजूद उन्होंने झंडा मैदान में अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीत भी सुनाए। प्रदर्शन के नाम पर देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भूमिका को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हुई तथा वाहनों में तोड़फोड़ की गई। एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम गलत तरीके से काटा गया है, तो उसे सामने आकर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाकर इस मामले को देखेंगे। यदि गलत तरीके से नाम हटाए जाने से प्रभावित लोग उनके कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत रखते हैं, तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। मनोज तिवारी ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि पहले प्रदर्शन का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने और हंगामे की स्थिति पैदा होने के कारण बाद में अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने राहुल गांधी पर भी राजनीतिक आरोप लगाए और उनके देश के प्रति दृष्टिकोण पर सवाल उठाए। झारखंड में आंदोलनरत छात्रों के साथ बर्बरता की गई
भाजपा सांसद ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में रांची और गिरिडीह में आंदोलनरत छात्रों के साथ बर्बरता की गई। उन्होंने दावा किया कि गिरिडीह उपचुनाव से झारखंड में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत होगी। उनके इस बयान को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने कहा कि वह पहली बार गिरिडीह आई हैं और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि सेवा अभियान के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देना और उनकी शिक्षा तथा भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा करना जरूरी है। सौंदर्या ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई और नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले का उल्लेख करते हुए छात्रों की समस्याओं पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में उनकी भागीदारी को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles