Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा को लेकर सीतामढ़ी SP-DSP अलर्ट:आधी रात नेशनल हाईवे से चेकपोस्ट तक सुरक्षा का लिया जायजा


दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट मोड में है। सोमवार की आधी रात एसपी अमित रंजन,सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, नेशनल हाईवे और विभिन्न चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। नेशनल हाईवे और चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी दुर्गा पूजा के मद्देनजर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की जांच और चेकपोस्ट पर निगरानी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वाहन जांच अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने और संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को नियमित गश्ती करने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित रखना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। प्रमुख सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराना प्राथमिकता सीतामढ़ी पुलिस ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है। पुलिस प्रशासन का जोर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles