Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाओं ने डांडिया और गरबा उत्सव मनाया:नवादा में नवरात्र पर धूमधाम से हुआ आयोजन, एकता और सकारात्मकता के दिए संदेश


नवादा में नवरात्र के मौके पर इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने डांडिया और गरबा उत्सव मनाया। यह आयोजन क्लब सदस्य सावित्री बरनवाल के घर जैन धर्मशाला के पास धूमधाम से हुआ। सभी सदस्यों ने इसमें उत्साह से भाग लिया।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किए। सदस्यों ने घरों से प्रसाद के व्यंजन लाए, जिनकी प्रतियोगिता भी हुई। डांडिया-गरबा सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक क्लब अध्यक्ष रेखा रानी ने बताया, नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। इनर व्हील क्लब आपसी सहयोग, एकता और सकारात्मकता का संदेश देता है। डांडिया-गरबा शक्ति, साहस, सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं। रेखा रानी ने महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मां के आगे दीप जरूर जलाना, लेकिन किसी के जीवन में अंधेरा मत फैलाना।” कार्यक्रम का समापन जय माता दी के नारों से हुआ। अध्यक्ष रेखा रानी, सचिव पुष्पा कुमारी, कोषाध्यक्ष कशिश सिन्हा, उपाध्यक्ष अंजना सिन्हा, आईएसओ मुस्कान कुमारी, संपादक जयलक्ष्मी सिन्हा, बिन्नी प्रसाद, सावित्री बरनवाल समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles