Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में खाने-पीने के विवाद में बदमाश ने मारी गोली:घायल बोला- पूजा पंडाल के पास दोस्तों संग बैठा था, आरोपी से पहले से भी चल रहा था झगड़ा


भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई पुल स्थित पूजा पंडाल के पास पहले के विवाद में एक बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ की उंगली में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलती ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल बोला- खाने-पीने और पहले के विवाद में दागी बुलेट घायल की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर-7 के रहने वाले अजय सिंह के 24 साल के बेटे दीपू सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात भेलाई गांव के भेलाई पुल स्थित पूजा पंडाल के समीप वह अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। तभी एक बाइक सवार हथियारबंद बदमाश वहां आया और उसे गोली मार दी। इस संबंध में जख्मी दीपू सिंह के फर्द बयान पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी लड्डू कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सिर पर गोली चलाई, झुका तो दाहिने हाथ की उंगली में लगी घायल ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह भेलाई गांव निवासी रणजीत सिंह के पुत्र व अपने दोस्त कुणाल कुमार के बुलाने पर उसके पास गया था और भेलाई गांव स्थित भेलाई पुल के समीप दुर्गा पूजा पंडाल के पास जाकर उसके साथ बैठा था। तभी पहले के विवाद को लेकर उसी गांव का निवासी लड्डू कुमार वहां धमका और अपने हाथ में लिए पिस्टल से उसके सिर पर गोली चला दी। तभी वह झुक गया और गोली उसके दाहिने हाथ की उंगली में लग गई। फायरिंग के बाद आरोपी बाइक से घटनास्थल से फरार हो गया। इस संबंध में उदवंत नगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि आरोपी और जख्मी दोनों दोस्त हैं और और प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवक का भी अपराधी इतिहास रहा है। वो नवादा थाना में दर्ज हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट समेत तीन मामलों में आरोपित रहा है और जेल भी जा चुका है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles