Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा- मत्स्यगंधा परिसर में कल 3 घंटे बिजली बंद रहेगी:सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई बाधित, दो पीएसएस के इलाके होंगे प्रभावित


सहरसा में मत्स्यगंधा परिसर में बुधवार को तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिहार पर्यटन विभाग के काम के तहत बिजली लाइन की शिफ्टिंग की जाएगी। इसके लिए दुधेला और बनगांव 33 केवी लाइन की सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रखी जाएगी। बिजली बंद रहने से दुधेला और बलहा गढ़िया पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का काम सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए बिजली बंद रखना जरूरी है। पहले निपटा लें जरूरी काम बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे घरेलू कामकाज और पानी की व्यवस्था सहित बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि सप्लाई बंद रहने के दौरान परेशानी न हो। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, काम की स्थिति के अनुसार सप्लाई शुरू होने के समय में बदलाव हो सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles