Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें:मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे


वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलट गई। इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है। सभी की उम्र 6 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। मरने वालों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की थीं। हादसा रात करीब 8.30 बजे हुआ। जब 25 से ज्यादा लोग एक छोटी नाव में बैठकर नदी पार कर श्राद्ध के भोज में जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में पिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, अलीशा कुमारी, सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीरा कुमारी शामिल हैं। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने बताया है कि 7 घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। कितने बच्चे लापता हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इधर, सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और पीएमओ ने 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को 50-50 हजार की राशि दी जाएगी। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… हादसे की संभावित वजह- छोटी नाव पर 25 से ज्यादा लोग बैठे स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला के माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के यहां दावत थी। 25 से ज्यादा लोग इसमें शामिल होने जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में लड़कियां ज्यादा हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles