Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Koshi Graduate Election 2026 | Kishanganj Voting Centers List Prep

किशनगंज में कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने जरूरी कोषांगों का गठन कर लिया है।

.

जिले में कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,554 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन अब मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदान कर्मियों की उपलब्धता और उनके प्रशिक्षण की तैयारी में जुटा है।

2,898 पुरुष और 656 महिला मतदाता

जिले में कुल 3,554 मतदाताओं में 2,898 पुरुष और 656 महिला वोटर शामिल हैं। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, कोचाधामन मतदान केंद्र पर सबसे अधिक 852 मतदाता हैं।

वहीं, किशनगंज प्रखंड के मतदान केंद्र पर सबसे कम 182 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ईवीएम की जगह बैलेट बॉक्स से होगा मतदान

कोशी स्नातक निर्वाचन में मतदान की प्रक्रिया सामान्य चुनावों से अलग होगी। इसमें ईवीएम की जगह बैलेट बॉक्स के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।

मतदाता बैलेट पेपर पर अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वरीयता के अनुसार वोट देंगे। मतदान प्रक्रिया के संचालन के लिए पीठासीन अधिकारी राजपत्रित स्तर के होंगे।

मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की तैयारी

प्रशासन की ओर से जल्द ही मतदान केंद्रों पर दीवार लेखन कराने, मतदान कर्मियों का डेटाबेस तैयार करने और उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान कर्मियों की उपलब्धता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर भी काम जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles