Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बोलीं ममता बनर्जी- आपकी दीदी हमेशा आपके साथ है

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के युवाओं से कहा कि वह हमेशा उनके साथ हैं. ममता बनर्जी ने कहा- आपकी दीदी आज भी आपके साथ है और हमेशा रहेगी. ममता ने दोनों नेताओं की गिरफ्तारी को एक पूरी पीढ़ी को डराने और उसकी आवाज दबाने की कोशिश बताया.

कॉजपा नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत

कॉजपा नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन पर शांति बनाये रखने के लिए दिये गये बांड का कथित उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने का आरोप है. जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से बाहर कर दिया गया है.

बैरिकेड तोड़ने और नारे लगाने का आरोप

दोनों नेताओं को मंगलवार तड़के हिरासत में लिया गया था. आरोप है कि उन्होंने बैरिकेड तोड़कर बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश किया, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाये और वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें X ने कैसे किया रियैक्ट

ममता बोलीं- लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखना होगा

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि उन्होंने और उनसे पहले की कई पीढ़ियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष किया है. आगे भी ऐसा करते रहना चाहिए. उन्होंने कॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की. ममता ने कहा कि ऐसे समय में सभी को संकल्प लेना चाहिए और अपने संवैधानिक अधिकारों से पीछे नहीं हटना चाहिए.

SIR और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र की आलोचना

ममता बनर्जी ने देश के कई हिस्सों में लोकतंत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में उनके 14,000 लोग पुलिस और राजनीतिक अत्याचारों का सामना कर रहे हैं. ममता इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. उन्होंने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चिंता जताते हुए निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से जुड़ी मतदाता सूची में कथित हेरफेर का आरोप भी लगाया.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद ‘कॉकरोच’ के सहारे ममता-अभिषेक! वायरल CJP का किया समर्थन

सरकार को ‘जनता की, जनता के द्वारा और जनता के लिए’ का संदेश

ममता ने कहा कि जो सरकार यह भूल जाती है कि वह जनता की, जनता के द्वारा और जनता के लिए है, उसका अंत निकट है. उन्होंने लोगों से भारत की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की और अपने संदेश का समापन ‘जय हिंद, वंदे मातरम् और जॉय बांग्ला’ के नारों के साथ किया.

अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा की आलोचना की

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी कॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी के लिए भाजपा की आलोचना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- खुद को सबसे बड़ा राष्ट्रवादी बताने वाले लोग अब भारतीयों को अपने ही देश में तिरंगा फहराने के लिए गिरफ्तार कर रहे हैं. अभिषेक ने इस कार्रवाई पर भारत की तुलना पाकिस्तान से की. तृणमूल नेताओं डेरेक ओब्रायन और महुआ मोइत्रा ने भी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया.

The post सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बोलीं ममता बनर्जी- आपकी दीदी हमेशा आपके साथ है appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles