Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:गृहस्वामी बीमार पत्नी के इलाज के लिए मधेपुरा गए थे, पुलिस ने दर्ज की FIR


किशनगंज के बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। गृहस्वामी अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने मधेपुरा गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने बुधवार शाम बहादुरगंज थाना में लिखित शिकायत दी। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी संतोष प्रधान पत्नी के इलाज के सिलसिले में मधेपुरा गए थे। घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने दी घर का ताला टूटने की सूचना बुधवार को पड़ोसियों ने मकान का मुख्य दरवाजा टूटा देखा तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत मधेपुरा में मौजूद संतोष प्रधान को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर गृहस्वामी घर पहुंचे। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की हालत देखकर वह हैरान रह गए। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में जुट गई। स्थानीय वार्ड पार्षद संजय भारती ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। तकनीकी जांच और छापेमारी में जुटी पुलिस बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तकनीकी पहलुओं की जांच करने के साथ संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles