Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में ट्रैक्टर की टक्कर से होमगार्ड के रिटायर्ड जवान की मौत, पत्नी गंभीर, बेटी के घर से लौट रहे थे दंपती

सुपौल में गुरुवार को सड़क हादसे में होमगार्ड के सेवानिवृत्त जवान ब्रह्मदेव ठाकुर की मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों बाइक से सुखासन स्थित अपनी बेटी के घर से सुपौल लौट रहे थे. इसी दौरान कुम्हैट पुल के समीप एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. जवान की मौत से परिवार में मातम छा गया है, वहीं घायल पत्नी की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं.

कुम्हैट पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मदेव ठाकुर अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. कुम्हैट पुल के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गंभीर रूप से घायल ब्रह्मदेव ठाकुर को सदर अस्पताल सुपौल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुपौल के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है.

ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर मिला, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करायी. दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 43 जीए 2147 बताया गया है. पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर की पहचान कर ली गयी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वर्ष 2024 में हुए थे सेवानिवृत्त

बताया जाता है कि ब्रह्मदेव ठाकुर होमगार्ड जवान के रूप में कार्यरत थे और वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल बन गया. सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जवान की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

The post सुपौल में ट्रैक्टर की टक्कर से होमगार्ड के रिटायर्ड जवान की मौत, पत्नी गंभीर, बेटी के घर से लौट रहे थे दंपती appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles