Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पत्नी के साथ नहाने गया परन नायक डैम में डूबा:बालूमाथ के जोगियाडीह डैम में गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, तलाश जारी


लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाडीह ओवरब्रिज के पास स्थित डैम में गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे नहाने के दौरान एक व्यक्ति के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। डूबने वाले व्यक्ति की पहचान परन नायक (36) के रूप में हुई है। वह एफसीआई गोदाम में मजदूरी करता था। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से डैम में उनकी तलाश की जा रही है। पंचायत समिति सदस्य पिंटू नायक ने बताया कि परन नायक गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी के साथ डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पत्नी बचाने के लिए शोर मचाती रही और देखते ही देखते परन नायक गहरे पानी में समा गए। इसके बाद पत्नी ने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में खोज अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन घटना के के करीब चार घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खोज अभियान में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles